Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जानिए ऐसा क्या हुआ जो भाजपाई पहुंचे खटीकान मोहल्ला में घासीनाथ महाराज की बगीची

नवलगढ़  -सात दिवसीय महान गीता ज्ञान उपदेश (सत्संग) के आयोजक कमल पंवार ने बताया कि आज से बिरोल रोड़ स्थित घीसानाथजी की बगीची में ब्रम्हनिष्ठ कर्मयोगी संत मोहन योगी जी महाराज द्वारा सात दिवसीय गीता ज्ञान महायज्ञ व सात दिवसीय योग शिविर आरम्भ हुआ । जिसमें सबसे पहले अतिथियों के रूप में भाजपा नेता ओमेंद्र चारण, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, सहवर्त सदस्य ईश्वरलाल पारीक, चंद्रशेखर मिश्रा, व भंवरलाल तोषावड़ा ने महाराज श्री का माला पहनाकर स्वागत किया । योगी जी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि गीता विधि का विधान है और साथ ही परमात्मा का साक्षात्कार कराने वाली है । आज की दौड़भाग की जिंदगी में गीता को हर व्यक्ति अपने जीवन मे उतारे तो उसका कल्याण निश्चित है । कार्यक्रम में गणेश सांखला, बाबूलाल बागड़ी, मोहनराम, सुरजाराम दायमा, हरिराम बागड़ी, नरेंद्र दायमा सहित सैकड़ों की तुलना में गणमान्य पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे ।