Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जब बात हो समाज की तो कोई भी पार्टी हो सभी नेता एक जगह !

खबर - अरुण मूंड
एक जाजम पर होंगे भाजपा और कांग्रेस के नेता
खटीक समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा
भाजपा नेता ओपी महेंद्र-मनोज राजौरिया आएंगे कार्यक्रम में
पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता बाबूलाल नागर भी करेंगे शिरकत
झुंझुनू।
कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक जाजम पर होंगे। मामला समाज से जुड़ा हुआ है। जी, हां कल झुंझुनूं के सामुदायिक भवन में खटीक समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा समाज के अधिकारियों और अन्य विशिष्टजनों को बुलाया गया है। कार्यक्रम को लेकर आज प्रेस वार्ता हुई। जिसमें खटीक समाज की युवा शाखा के कार्यकर्ता गणेश चेतीवाल ने बताया कि कल होने वाले कार्यक्रम में बोर्ड, विश्वविद्यालय व प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले समाजजनों तथा विभिन्न सेवाओं से सेवानिवृत्ति अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी महेंद्रा, करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बाबूलाल नागर, सीनियर आईपीएस एसएन खींची, आईपीएस ओमप्रकाश दायमा, अधीनस्थ सेवा बोर्ड की सदस्य विजयलक्ष्मी महेंद्र, आईएएस नानूमल पहाडिय़ा आदि मौजूद रहेंगे।