Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पति व 5 बच्चों को छोड़कर घर से निकल गई महिला


मंडावा [महिपाल मील ] मंडावा कस्बे एक महिला अपने 5 बच्चों  व पति को छोड़कर न जाने कहां चली गई। उसके पति सलीम चौहान निवासी मंडावा ने पत्नी नूरजहां (50) की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार एसएचओ भंवरलाल कुमावत ने बताया कि महिला नूरजहां अपने पति सलीम चौहान व पांच बच्चों के साथ मंडावा में रह रही थी। 26 जुलाई 2017 को नूरजहां घर से 5000 हजार लेकर बाजार से घरेलू सामान खरीदकर लाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद आज तक घर वापस नहीं लौटी है। जिसके कारण उसका पति सलीम व उसके पांच बच्चें बेहद परेशान हैं। सलीम ने बताया कि पत्नी के पीहर रिश्तेदारी में जानकारी ली। लेकिन वहां भी उसकी पत्नी नूरजहां कोई जानकारी नही मिली है। सलीम चौहान को आशंका है कि नूरजहां अपने पति व पांच बच्चों से बेपरवाह होकर किसी प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने चली गई है। फिर भी हकीकत क्या है, यह तो भविष्य में खुलासा होने के बाद ही मालूम होगा।