खबर - जगत जोशी
रावतसर:- कस्बे के वार्ड 13 मे एक युवती के चुल्हा जलाते समय झुलसने पर स्थानीय राजकीय चिकित्सालय मे लाया गया जहां से उसकी नाजूक हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड निवासी राजेश स्वामी की 17 वर्षीय पुत्री चुल्हा जला रही थी कि पास ही रखे केरोसिन के कारण कपड़ो ने आग पकड़ ली । युवती की चीख पुकार सुनकर उसके दादा मनीराम स्वामी दौड़कर आये और आग बुझाने का प्रयास किया । किसी तरह से आग पर काबू पा कर गम्भीर घायल पोती को राजकीय चिकित्सालय मे लाया गया। इस घटना मे मनीराम स्वामी खुद भी झुलस गया। राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सको ने बताया कि युवती लगभग 90 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी है। वही दूसरी और क्यास लगाये जा रहे है कि युवती ने घरेलू कलह के चलते खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। पुलिस मामले की तह मे जाने के प्रयास कर रही है। वही समाचार मिलते ही नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी गुरदीप सिंह, जेईएन राकेश कुमार सहित पालिका का अन्य स्टाफ भी चिकित्सालय पहुच गया था। समाचार लिखे जाने तक इस सम्बन्ध मे स्थानीय पुलिस थाने किसी प्रकार को कोई मामला दर्ज नही हुआ था।
