Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने राज्य सरकार के वेतन वृद्धि राकेने के आदेश की होली जलायी

खबर - जितेश सोनी
चूरू ।
जिले की राजस्थान राज्य एलएचवी एएनएम एशोसियन की बैठक खण्ड कार्यालय परिसर पर आयोजन की गयी। इस बैठक चूरू जिले की महिला स्वास्थ्य दर्शिका एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने भाग लिया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी वेतन वृद्धि राकेने के आदेश को लेकर रोष व्यक्त किया गया राज्य सरकार के वेतन वृद्धि राकेने के आदेश की होली जलायी गई। क्योंकि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रेड पे 2800 है जो इस आदेश से प्रभावित है। साथ ही पीपीपी मोड के तहत संचालित चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत रहे राज्य कर्मचारियों 12 माह से वेतन नहीं मिल रहा है वेतन दिलाने के लिये संघर्ष किया जायेगा। चिकित्सा संस्थानों में स्थापित बायो मेट्रिक मशीन की उपस्थिति दिन में चार बार दिये जाने का विरोध किया गया उपस्थिति एक समय पर दर्ज कराने की मांग की गई, क्योंकि महिला स्वा. कार्यकर्ता का फिल्ड कार्य करना पड़ता है। नर्सिंगकर्मियों ड्रेस कोड का रंग गुलाबी किये जाने की मांग की गई। बैठक में बीकानेर से साजिदा बानो  चूरू से एएनएम, बाला बाई, शारदा देवी, सविता नेहरा, सतीअमा, शाली जाॅर्ज, प्रेम लता मीणा कामना, संतोष शर्मा, मोली कुट्टी, विनोद, कविता सिहाग, भगवति, तारामणी, सुलेखा, सुनिता मनोहरी देवी सत्यवंन्ति, तारानगर से सुमित्रा, कृष्णा, राजवंति श्याम कंवर, सुलोचना आदि ने अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यकारणी का भी गठन किया गया।