Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साधारण बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान -डॉ जितेंद्र सिंह

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -कस्बे में शनिवार को राजकीय अजीतअस्पताल के पास कांग्रेस सरकार केपूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के जयपुर के कोर्डिनेटर बनाए जाने परप्रेम प्रकाश गुर्जरपार्षद, पंकज शास्त्री, चुनीलाल चनेजा,शंकर भाईऔर विनोद कुमार सोनी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।इस मौके पर पूर्व उर्जा मंत्रीने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि राजस्थान में लगभग हर जिले मेंकोऑर्डिनेटरबनाए गए हैं।इसे पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा हर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ा जाएगा तथा साधारण  बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इससे सम्मान मिलेगा। पूर्व उर्जा मंत्री ने दिसंबर में गुजरात विधानसभा में होने वाले चुनावों के लिए अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला।साथ ही खेतड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले 3 वर्षों में खेतड़ी की हालत बिजलीपानी और सड़क को लेकर काफी चिंता जनक है। मेरे समय में खेतड़ी के लिए बहुत बड़ी955 करोड कीकुंभाराम नहर योजना का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था जिसका काम दिसंबर 2016 में पूर्ण हो जाना चाहिए था लेकिन भाजपा सरकार की अव्यवस्था के कारण नहीं हो पाया है। लेकिन जल्द ही यह काम पूरा होगा और खेतड़ी के हर गांव ढाणी और घर में पानी होगा।बिजली के लिए मेरे समय में सीधा सूरतगढ़ से लाइन जोड़ने की योजना बनाई गई थी जिसे खेतड़ी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सभी को मिलने वाली थी।बबाई दुग्ध डेयरी के बारे मेंबताया किजल्द ही डेयरी शुरु होगी और इससे घर-घर में रोजगार होगा।इस मौके पर एडवोकेट नागर मल,सत्यनारायण,धर्मवीर, गुर्जर चिंटू सिरोलिया, पूर्व सरपंच सुरेश स्वामी,फूल चंद मीणा,सम्मिलित रहे।