खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़। बुहाना पंचायत समिति के सुलताना अहीरान ग्राम पंचायत के स्यारसला जोहङ में शास्त्री कुश्ती अखाङा के पहलवानो ने हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया। अखाङा संचालक विरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि उनके अखाड़े के पहलवान हर वर्ष एक सौ से पांच सौ पेङ लगातें आ रहे हैं। जिसमें ग्राम पंचायत व ग्रामिणों पूरा सहयोग रहता है। इस
अवसर पर बिरजू, रामान्नद, हेमराज, महेन्द्र, सुगनाराम, सतीस, मुकेश ,
संदीप, राहुल, अनिल, रामसिंह, मोहित, दिपांशु, प्रदीप, संस्कार, कुलदीप,
मोनू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
