Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आदेशों की प्रति जलाकर किया सरकार के निर्णय का विरोध

खबर - विकास कनवा
सूरजगढ़। राज्य सरकार द्वारा अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेशों के विरोध के सुर उठाने शुरू हो गए। विभिन्न कर्मचारी संगठनो ने अपने अपने संघ के तत्वाधान में सरकार के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को उपखंड कार्यालय परिसर में सूचना सहायको व लिपिकों ने वेतन वृद्धि रोकने के के आदेशों का विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाई। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश वापस लेने की मांग की। इस मौके पर रविंद्र कुमार ,प्रमोद कुमार ,बनवारीलाल ,उषा कुमारी ,मोहनलाल जांगिड़ ,मुकेश वर्मा ,नरेश कुमार ,रेखा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।