Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर - जयंत खेतड़ी
खेतड़ी -
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए17 दिन पहले नाबालिक लड़की को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी हरदयालसिंह ने बताया कि 17 जुलाई को कस्बे से एक नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक झुंझुनू मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश परपुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर आगरा तथा क्यामपुर में दबिश दी गई लेकिन आरोपी और नाबालिका नहीं मिलने पर थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुप्त सूचना से आरोपी और नाबालिक लड़की की तलाश जारी रखी। गुरुवार को इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। गुरुवार को आरोपी जुबेर खान पुत्र मुरतीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी क्यामपुर ; मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पपुरना जो एक गैस वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है।को गिरफ्तार किया गयातथा नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। नाबालिग बालिका कामेडिकल करवाकर परिजनों को सौंप दिया।और आरोपी से पूछताछ जारी है।