Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भामू के सौजन्य से आज बांटेंगे विद्यार्थियों को ड्रेस

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
खिरोड़ के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ड्रेस वितरण समारोह नवलगढ़ एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा के मुख्यातिथ्य में होगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि संस्था प्रधान रणजीत सिंह की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम के दौरान नवलगढ़ जाट महासभा के अध्यक्ष भामाशाह महावीर प्रसाद भामू के सौजन्य से विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की जाएगी। विशिष्ट अतिथि नवलगढ़ सीआई बलराज सिंह मान, सरपंच स्नेह कंवर व पूर्व सरपंच सतीश भींचर होंगे। प्राईमरी सेक्सन की प्रभारी सुलोचना भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नवलगढ़ नागरिक संघ मुम्बई के सौजन्य से बच्चों को बैग व कॉपियां भी वितरित की जाएगी।