Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

काइन हाउस सूने, रास्ते गायों से आबाद

खबर - पंकज पोरवाल
सिद्धि विनायक हाॅस्पीटल चैराहा बना मौत का चैराहा
भीलवाड़ा।
नगर परिषद प्रशासन ने लाखों रुपए खर्च करके शहर में स्वच्छन्द विचरण कर रही लावारिस गायों के लिए बनाया गया काइन हाउस सूने पड़े है और शहर की सड़कें और प्रमुख चैराहे व गलियां गायों से अटी पड़ी है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शहर के हरणी महादेव मंदिर स्थित मुख्य द्वार के पास, स्टेशन रोड, गंगापुर तिराहा, मेगा मार्ट के सामने, सुखाड़िया सर्किल, श्रीगेस्ट हाउस, रोडवेज बस स्टेण्ड, अजमेर तिराहा, ओवरब्रिज पर गायों ने अपना डेरा जमा रखा है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं तो हो ही रही है। साथ ही यातायात भी जाम हो जाता है। लोग सवेरे गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते है जिसके बाद यह गायें सड़कों के बीच आकर बैठ जाती है और नगर परिषद प्रशासन गायों के मालिकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर पा रही है। नियम यह है कि परिषद प्रशासन इन गायों को पकड़कर काइन हाउस में रखे और मालिकों से जुर्माना वसूले लेकिन परिषद के कर्मचारी गाय मालिकों से सांठगांठ कर इन गायों को नहीं पकड़ रहे है। इस कारण पूरी रात गायें मुख्य मार्गों पर बैठी रहती है और दुपहिया, चैपहिया व बस चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान कई बार तो सांड और गायें आपस में लड़ती है जिससे राहगीर उनकी चपेट में आ जाते है और राहगीर घायल होकर अस्पताल में पहुंच रहे है। बस स्टेण्ड चैराहे पर भी गायों का जमघट लग जाता है। कई गायें तो बस स्टेण्ड के अन्दर तक चली जाती है जो यात्रियों का खाना तक खा जाती है। यही हाल महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर का है जहां चारों ओर इन दिनों गायों के झुण्ड नजर आते है। अस्पताल प्रशासन भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। आये दिन मरीजों के परिजन हादसे का शिकार हो रहे है।  हरा चारा विक्रेताओं के लिए वरदान, आम जन के लिए परेशानी हरा चारा बेचने वाले बेखौफ होकर पैसे कूट रहे है और मुख्य चैराहे पर अपनी दुकानें लगाकर गायों को चारा डाल रहे है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। नगर परिषद प्रशासन ने गत दिनों हरा चारा बेचने वालों के खिलाफ गत दिनों कार्यवाही की थी लेकिन चन्द दिनों बाद ही यह कार्यवाही बन्द हो गई। सिद्धि विनायक हाॅस्पीटल के सामने सवेरे के हालात तो यह हो जाते है कि यहां एक चारा विक्रेता बीच सड़क पर चारा डालकर गायों को इकट्ठा कर देता है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इस समय बच्चे स्कूल जाते है तथा लोग माॅर्निंग वाॅक के लिए निकलते है। परिषद प्रशासन इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। यही हाल सांगानेरी गेट चैराहे का है। जहां चारा विक्रेता डिवाइडर के ऊपर चारा डाल देता है जिससे दोनों ओर के रास्ते जाम हो जाते है जिससे रास्ता जाम हो जाता है। ऐसा ही कुछ वीर सावरकर चैक का भी है।