Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर | नेहरू युवा केन्द्र सीकर के तत्वावधान में कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। नेहरू युवा केन्द्र सीकर की माया शर्मा ने बताया कि अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को रानी लक्ष्मी बाई युवा मंडल श्रीमाधोपुर के कार्यकर्ताओं ने वार्ड एक से अभियान का आगाज किया तथा वार्ड एक में स्थित स्कूल प्रांगण और गलियों की साफ सफाई की गई। इस दौरान लोगों से घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने अपील की गई। इस मौके पर रमेश शर्मा, महेश शर्मा, विकास सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।