खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएसन ब्लॉक श्रीमाधोपुर तथा राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएसन एकीकृत के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बीसीएमओ डॉ.ओपी झरवाल को ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। राजस्थान नर्सेन ब्लॉक सचिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने चिकित्सा विभाग में कार्यरत्त ए.एनएम सहित अन्य कर्मचारियों की ग्रेड-पे २८०० में कटौती करने का हाल ही में आदेश जारी किया था जो चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं। कटौती के आदेश को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त हैं। कर्मचारियों ने आदेश पर अविलम्ब रोक लगाने,विलोपित ६८२२ पदों को सृजित करने,एल.एच.वी.एवं पी.एच.एन.को हार्ड ड्यूटी उलाउन्स चालू करने सहित विभिन्न मांगों की मांग करते हुए कर्मचारियों को राहत प्रदान करने की मांग की। राजस्थान राज्य एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यों ने सब सेंटर स्तर तक बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश का गलत बताया। कार्मिकों का कहना है कि एएनएम-एलएचवी कार्मिकों के पास १० से १५ किमी.का कार्य क्षैत्र होने के साथ साथ विभिन्न प्रकार के कई कार्य होते हैं जो कि समय की दो पारियों में निर्धारित किया जाना अप्यहारिक है। एसोसिएसन के सदस्यों ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर एएनएम राधा, बबीता, राजबाला, शारदा, ममता,सम्पत्त स्वामी,विनोद,मैना,राजकोर,गंगा देवी,विक्रम सिंह,निर्मला चौधरी,सरोज सहित कई लोग मौजूद रहें।