सीकर । विद्या भारती पब्लिक स्कूल (सीबीएसई), तोदी नगर में मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के गठन पर आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए डाॅ. बलवन्तसिंह चिराना ने कहा कि विद्यार्थी में नेतृत्व क्षमता का विकास शिक्षण का एक अनिवार्य अंग है जिसके माध्यम से उनके आत्मबल का विकास सुचारू रूप से संभव है।
कार्यकारी निदेशक शिवानी चिराना ने बताया कि विद्यार्थी परिषद में हैड ब्वाॅय, हैड गर्ल, सांस्कृतिक सचिव, क्रीडा सचिव आदि विभिन्न पदों के लिए चयन मतदान प्रक्रिया, साक्षात्कार आदि विभिन्न चरणों के माध्यम से सम्पन्न हुआ। हैड ब्वाॅय के लिए कक्षा 12 के छात्र शुभम सैनी एवं हैड गर्ल के लिए कनिका शर्मा को चुना गया।
कार्यक्रम में संस्था निदेशक धीरज कँवर ने विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए अपने कर्तव्य के प्रति सजग एवं ईमानदार होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों ने ‘मार्च पास्ट परेड’ करते हुए विद्यालय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।