Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बीसीएमओ को एपीओ करने पर जताई नाराजगी,मिटिंग का किया बहिष्कार

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को आयोजित चिकित्सा कर्मचारियों की मासिक बैठक के दौरान कार्मिकों ने बीसीएमओ डॉ.ओ.पी.झरवाल को चिकित्सा विभाग जयपुर द्वारा बीते दिवस मंगलवार को एपीओ करने की कार्र्यवाही से नाराज होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया और ब्लॉक कार्यालय के सामने खड़े होकर पुन:बहाल करने की मांग को लेकर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्मिकों के मासिक बैठक का बहिष्कार करने के बाद मासिक कार्यो की कोई समीक्षा नहीं गई। किसी ब्लॉक के सभी कार्मिकों का कहना है कि बीसीएमओ डॉ.झरवाल कार्यरत पदेन बीसीएमओ श्रीमाधोपुर पदस्थापित बीसीएमओ खण्डेला हैं। जिनका कार्य एवं व्यवहार कार्मिकों एवं लोगों के साथ सराहनीय एवं उत्तम रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा बीसीएमओ झरवाल को बिना किसी कारवश ही एपीओ कर मुख्यालय जयपुर कर दिया गया। ब्लॉक श्रीमाधोपुर के समस्त डॉ. एवं नर्सेज ने आरोप लगाया कि झरवाल को राजनैतिक द्वेषता के चलते एपीओ किया गया है जो सरासर गलत है। सभी ब्लॉक के कार्मिकों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम पत्र लिखकर तीन दिवस में झरवाल को पुन:बहाल कर श्रीमाधोपुर बीसीएमओ लगाने की मांग की है। कार्मिकों का कहना है कि तय समय सीमा में यदि पत्र पर कोई अमल नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा। विरोध के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र जाँगिड़,आरआरएनए एकीकृत ब्लॉक अध्यक्ष श्योदान सिंह,डॉ.संदीप कुमार,डॉ.अनिल कुमार,डॉ.मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।