Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सूरजगढ़ में सवा तीन माह में पांच ईओ ने संभाला कार्यभार ,24 दिन के बाद फिर बदले ईओ

खबर -पवन शर्मा
बार बार अधिकारियो के तबादले से रुका विकास का पहिया  
सूरजगढ़ । स्थानीय नगरपालिका बोर्ड में भाजपा शाषित बोर्ड होने के बावजूद भी अधिशाषी अधिकारियो के हो रहे तबादलों के कारण पालिका कार्यो के निष्पादन में बढ़ाये आने लगी है। पालिका में 24 दिन पूर्व आये अधिशाषी अधिकारी बहादुरमल लाम्बा का मात्र 24 दिनों के बाद ही दुबारा से हनुमानगढ़ तबादला कर दिया गया। बहादुरमल के तबादले के बाद तहसीलदार मांगेराम पूनिया को कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम को बहादुरमल लाम्बा ने रिलीव होकर अपना पदभार तहसीलदार मांगेराम पूनिया को सौंप दिया। 

स्थाई  ईओ लगाने की मांग 
नगरपालिका में यु सरकार द्वारा अधिशाषी अधिकारियो के बार बार ताबदलो के बाद विकास कार्यो में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगो व जनप्रतिनिधियों ने पालिका बोर्ड में स्थाई ईओ लगाने की मांग उठाई है। पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल ने बताया की राज्य में अधिशाषी अधिकारियो की कमी चल रही है इसके लिए सरकार अपनी प्रक्रिया के तहत कार्य कर रही है। चेतीवाल ने कहा की अधिशाषी अधिकारियो की कमी  के कारण सरकार द्वारा तहसीलदार मांगेराम पूनिया को दिए गए चार्ज  के निर्णय का वह स्वागत कर रहे है इसके साथ वह मांगेराम पूनिया को स्थाई रूप से चार्ज देने की बात सरकार के समक्ष उठायेंगे। 
  
सवा तीन माह में पांच ईओ ने संभाला कार्यभार 
स्थानीय नगरपालिका में तत्कालिक ईओ राघवसिंह मीणा को 24 अप्रेल को एपीओ करने के बाद अब तक पांच ईओ कार्यभार ग्रहण कर चुके है। राघवसिंह मीणा के बाद सूरजगढ़ तहसीलदार मांगेराम पूनिया को अधिशाषी अधिकारी  अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। इसके कुछ दिनों के बाद तहसीलदार के स्थान पर पिलानी नगरपालिका के ईओ ऋषिदेव ओला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। 9 मई को सरकार ने भीलवाड़ा के पिंटूलाल जाट को आसींद नगपालिका से तबादला कर उसे सूरजगढ़ नगरपालिका में स्थाई रूप से लगा दिया गया। जिनका कार्यकाल भी दो महीने ही नहीं चला था सरकार ने उनका तबादला यहाँ से कर दिया और उनके स्थान पर बहादुरमल लाम्बा को नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी लगाया। 10 जुलाई को बहादुरमल के पदभार ग्रहण को एक माह भी नहीं बीता था की सरकार ने उसका हनुमानगढ़ नगर परिषद में तबादला कर दिया और उसके स्थान पर तहसीलदार मांगेराम पूनिया को दुबारा से अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दे दिया।