खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -मंगलवार को ढाणी लिकायता वाली राजकीय प्राइमरी
स्कूल में पूर्व विधायक दाता राम गुर्जर का पचासवाँ जन्मदिन मनाया गया। इस मोके पर
प्रधान मनीषा गुर्जर,
विकास अधिकारी शशि बाला,नगर
पालिका चेयरमैन उमराव सिंह ,पवन
शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पूर्व विधायक के जन्मदिवस पर प्राइमरी स्कूल के
बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा बच्चों के साथ केक काटा गया। प्रधान मनीषा गुर्जर
ने जानकारी दी कि इस अवसर पर क्षेत्र में 50 वृक्ष लगाएं गए
है जिससे क्षेत्र में हरियाली बनी रहेगी।
