खबर - पवन शर्मा
मनरेगा के अंतर्गत होगा तालाबों का निर्माण
सांसद संतोष अहलावत ने दी जानकारी
सूरजगढ़- पीने के पानी के संकट से जूझ रहे राजस्थान में अब इसके निदान के लिए पांच हजार तालाबों का निर्माण होगा। गुरुवार को सांसद संतोष ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से पूछा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि 2022 तक देश के किसान की आय दोगुनी हो, इस हेतु सरकार द्वारा आम बजट 2017 -18 में देश के किसान की आय को दोगुना करने में मनरेगा की भुमिका क्या है । सांसद अहलावत ने सरकार से मनरेगा के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष में देश में एवं राजस्थान में बनाने वाले फार्म तालाबों के बारे में भी जानकारी मांगी।
सांसद संतोष अहलावत के प्रश्नो का जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया की मनरेगा के अंतर्गत भूमि विकास और भूमि विकास और सिंचाई के लिए उपयुक्त अवसंरचना उपलब्ध करके और अन्य जल संग्रहण संरचनाओं के माध्यम से भूमि की उत्पादकता को बेहतर बनाने के लिए है, जिससे आय में बढ़ोत्तरी होगी। सरकार द्वारा यह प्रावधान बनाया गया है की मनरेगा के अंतर्गत लगत के सन्दर्भ में ज़िले में शुरू किये जाने वाले कम से कम 60 % कार्य कृषि एवं सम्बंधित कार्यकलापों से सीधे जुडी उत्पादक परिसम्पतियों के सृजन के लिए होंगे। चालू वित्त वर्ष में देश में एवं राजस्थान में बनाने वाले फार्म तालाबों के बारे में जवाब देते हुए सरकार ने बताया की वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान पुरे देश मे 960692 फार्म तालाबों का निर्माण जिसमे से राजस्थान में 5000 फार्म तालाबों के निर्माण होगा।