Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अवैध डोडा पोस्त के साथ चार जने गिरफ्तार

बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)।  बीछवाल पुलिस ने कृषि उपज मंडल के सामने अवैध डोडा-पोस्त के साथ तीन महिलाओं सहित चार जनों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक  किशोरसिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान तीन महिलाएं व एक पुरुष रोडवेज बस स्टैंड से कृषि उपज मंडी की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने शक होने पर उन्हें  रोककर पूछताछ की, जिससे वे हड़बड़ा गए। पुलिस ने पंजाब के बठिंडा निवासी सुच्चासिंह पुत्र उदमसिंह, राणीकौर पत्नी भोलासिंह, राणीकौर पत्नी मेवाराम बाजीगर व  सरलजीत कौर के बैगों की तलाशी ली। तलाशी में चारों के बैग से 13 किलो 78 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के  खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
फलौदी से आए थे चारों
उपनिरीक्षक ने बताया कि चारों आरोपित डोडा-पोस्त फलौदी से लाए थे। वे बस स्टैंड से पैदल आ रहे थे। इस पर पुलिस को उन पर शक हुआ और तलाशी ली। आरोपितों ने  पूछताछ में डोडा-पोस्त फलौदी से लाना स्वीकार किया।