Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सेठ रिछपाल भूत कि स्मृति में लगाया निशुल्क शिविर

खबर - विनोद स्वामी
मुकुन्दगढ़-
सोमवार  को  मुकुन्दगढ़ मंडी में स्थित श्रीमण्डी कमेटी गेस्ट हाउस में निशुल्क  हृदय व  व गठिया रोग परामर्श  शिविर  का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के शयामसुन्दर भूत ने बताया कि शिविर  का आयोजन सेठ रिछपाल भूत कि स्मृति में किया गया था। जिसमें हृदय  रोग विशेषज्ञ  डाॅ.  हिमांशु  महला व गठिया रोग विशेषज्ञ ञ डाॅ. भूपेन्द्र वैष्णव ने अपनी सेवाए दी व उचित परामर्श  दिया। इस शिविर  में 110  मरीज लाभान्वित हुएशिविर  मे ब्लड प्रेषर, ब्लड शुगर, ईसीजी की जांचें निशुल्क  की गई निशुल्क शिविर  का आयोजन श्रीप्रकाश  भूत, हरगोंविंद भूत व उनकी समिति ने किया।