Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अजंनी सुत पैदल यात्री संघ के पैदल डाक ध्वजा लेकर गये श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- सालासर बालाजी की 264 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर पैदल डाक ध्वजा लेकर गये स्थानीय अजंनी सुत पैदल यात्री संघ के युवा गुरूवार को वापस कस्बे मे पहुचने पर वार्डवासीयो ने जोरदार स्वागत किया। लगभग 31 घण्टे मे सालासर पैदल पहुचे संघ के सदस्यो ने बताया कि उनकी सातंवी पैदल यात्रा है। हर बार संघ के सदस्य एक होकर पैदल सालासर जाते है। इस मौके पर विरेंद्र कस्वां, कृष्ण लाल मायल, छोटू, मनीराम, बाबू नाई , मनोज सहारण, राजू छिम्पा, मनीष , अशोक , संजय, सहित कुल 21 पैदल यात्री सालासर गये थे।