Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरकारी विद्यालयों में हो रहा है भामाशाहों की खरी कमाई का सदुपयोग- मीणा

खबर -पवन  दाधीच
खिरोड़ विद्यालय में हुआ ड्रेस एवं पाठ्य सामग्री वितरण समारोह
खिरोड़
-खिरोड़ के सेठ रघुनाथ प्रसाद क्याल राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ड्रेस वितरण समारोह हुआ। नवलगढ़ एडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच सतीश भींचर, संस्था प्रधान बिनोद व जगदीश प्रसाद भींचर थे। कार्यक्रम में जाट महासभा नवलगढ़ के अध्यक्ष भामाशाह महावीर प्रसाद भामू के सौजन्य से बच्चों को ड्रेस वितरित की गई वहीं नवलगढ़ नागरिक संघ मुम्बई के अध्यक्ष सज्जन गोयनका की ओर से बच्चों को बैग व पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर एसडीएम मीणा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में भामाशाहों की खरी कमाई का सदुपयोग हो रहा है। विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के प्रति ग्रामीण भामाशाहों के मन में सच्ची श्रद्धा एवं भावना उमड़ रही है जिसके दौरान भामाशाह बच्चों का अच्छा सहयोग कर रहे है। ऐसे में विद्यालय परिवार को चाहिए कि वे भामाशाहों की भावनाओं की कद्र करते हुए बच्चों में सुधार करे ताकि भामाशाहों द्वारा किए गए सहयोग फली भूत हो सके। नवलगढ़ नागरिक संघ के सदस्य डॉ. अनिल शर्मा के संयोजन में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर व्याख्याता ओमप्रकाश गुप्ता, परवेज अहमद, विमलेश पूनियां, महावीर प्रसाद मीणा, अनिता आर्य, सुलोचना भास्कर, भगवती देवी, सुमन नैण, ममता आदि मौजूद थे।