Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्रीमद् भागवत गीता प्रवचन व सत्संग के समापन के मौके पर निकली भव्य कलश यात्रा

नवलगढ़ - श्री घीसानाथ जी की बगीची (बिरोल रोड ) मे चल रहे सात दिवसीय योग शिविर एवं श्रीमद् भागवत गीता प्रवचन व सत्संग के समापन के मौके पर भव्य कलश यात्रा का कार्यक्रम रखा गया, यात्रा 11.15 बजे से  बगीची से शुरू होकर चुणा चौक,पोस्ट ऑफिस,चौदह पैन्ड,माताजी मंदिर से लक्ष्मी स्टोर होते हुए पतासा वाली गली ,से गणेश मंदिर होते हुए वापिस उसी रूट से बगीची पहुंची|इस मौके पर संत मोहन योगी व संत सुन्दर दास घोडीयों पर विराजीत होकर शोभायात्रा के साथ चल रहे थे, कार्यक्रर्ता बैण्ड व डी.जे. के साथ, हाथ मे भगवा झण्डा लेकर ' 'हिन्दू धर्म की जय हो 'का जय घोष लगा रहे थे, इस मौके पर हजारो की संख्या मे घर्म प्रेमी मौजुद थे।