Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा और समय पर...............

अब उपभोक्ता जान पायेंगे कितने आये है बिजली के यूनिट
बीकानेर।
अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा और समय पर योजना की क्रियान्विती हुई तो उपभोक्ता घर बैठे अपने बिजली की खपत सहित अनेक जानकारियां हासिल कर पायेंगे।  इतना ही नहीं वोल्टेज कम आने या बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग के दफ्तरों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका यह काम अब घर में लगा  स्मार्ट मीटर ही करेगा। स्मार्ट मीटर सीधे ही कंट्रोल रूम को सिग्नल भेज देगा। कंट्रोल रूम पर मॉनीटरिंग कर रही टीम तुरंत खामी को दूर करवाएगी। निजी बिजली कंपनी  सीईएससी अगले साल शहर में स्मार्ट मीटर लगाना शुरू करेगी। स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को प्रतिदिन की बिजली खपत की जानकारी भी मिल सकेगी। यह स्मार्ट  मीटर यूएसए की कंपनी ने बनाए हैं, जो भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित हैं।
बिजली कंपनी के दावा

स्मार्ट मीटर की खासियतों को लेकर सीईएससी दावा कर रही है कि इससे उपभोक्ता दैनिक बिजली उपभोग पर सीधे नजर रख पाएगा। उसे मीटर उसे रोजाना की खपत का पता  चलेगा। इसके आधार पर उपभोक्ता मासिक उपभोग की प्लानिंग भी कर सकेगा। इतना ही नहीं स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के घर की सप्लाई बंद होते ही सीधे कंट्रोल रूम में  सूचना मिलेगी। उपभोक्ता को बिजली बंद होने की शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। कंपनी खुद ही फाल्ट दुरस्त करने वाली टीम को भेजेगी।
ऑनलाइन देखी जा सकेगी बिजली की खपत
 उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर लगने के बाद आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। सीईएससी की वेबसाइट पर उपभोक्ता घर में 15 मिनट के बिजली उपभोग का ग्राफ भी देख सकेगा।  साथ ही पूरे साल का विद्युत उपभोग का लेखा जोखा रहेगा।