बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। जामसर थाना पुलिस ने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के चाचा आशाराम जाट की फॉरच्यूनर गाड़ी लूट ले जाने के मामले में आरोपी आजाद सिंह को देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जामसर थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि आरोपी नागौर जिले में लाडनूं गांव के निवासी आजाद सिंह रावणा राजपूत पुत्र सवाई सिंह उम्र 28 साल को सोमवार की रात 10 बजे गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी आजाद को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। जानकारी में रहे कि कुख्यात गैंगस्टर रहे आनंदपाल ने अपने गुर्गों आजाद सिंह, सुभाष मूंड, कुलदीप व बलबीर के साथ गत वर्ष 27 फ रवरी को जामसर थाना क्षेत्र में राजमार्ग 15 पर हथियारों के दम पर कांग्रेसी नेता रामेश्वर डूडी के चाचा आशाराम जाट से उनकी फॉरच्यूनर गाड़ी आरजे 07-यूए-5147 छीनी और भाग गए थे। इस मामले में सुभाष मूण्ड व कुलदीप को गत वर्ष ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है। आजाद सिंह उस दौरान एसओजी की अभिरक्षा में था जिसे पूछताछ की जानी बाकी है। पुलिस ने आरोपी आजाद सिंह पर आईपीसी की धारा 395 जिसमें डकैती करने का आरोप लगाया गया है के तहत गिरफ्तार किया है।
ज्ञात रहे कि गत वर्ष 27 फरवरी को लूट के आरोप में आईपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला बीकानेर में वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के चाचा आसाराम डूडी पुत्र भूराराम उम्र 75 साल ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। जिसमें जांच के बाद आनंदपाल व उसके गुट के लोगों की भागीदारी पायी गई।