Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लंबे इंतजार के बाद बरसे बदरा

खबर - जितेश सोनी
चूरू।
जिले के किसानों व आमजन को तरसा रहा सावन अंतिम सोमवार के दिन जमकर बरसा। जिला मुख्यालय पर सुबह-सुबह बरसे बादलों ने महीनेभर से पड. रही उमस से आज राहत दिला दी। बरसात के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक व वहीं आम आदमी ने भी राहत की सांस ली है। सुबह सुबह शुरू हुई बारिश का दौर घंटेभर तक चला जिसके बाद शहर के निचलें हिस्सों व सड.कों पर पानी ही पानी भर गया। सुबह स्कूल-काॅलेज व दफतर जाने वालों को इससे परेशानी का सामना करना पड.ा। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर, लोहिया काॅलेज के सामने, शास्त्री मार्केट, पंखा सर्किल, नया बस स्टैंड, शारदा स्कूल के सामने, वन विभाग आगे, बालिका महाविद्यालय, बागला स्कूल, झारिया मोरी व भाईजी चैक आदि क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पडा। बरसाती पानी के बहाव के चलते रामगढिया दरवाने के सामने सीवरेज लाईन का चेंबर ध्ंास गया जिससे यातायात बाधित हुआ। लंबे अरसे से बरसात का इंतजार कर रहे किसानों ने अब राहत की सांस ली है। खेती के हो रहे नुकसान के कारण किसान खासे ंिचंतित थे। मानसून आने के समय से एक महीना देरी से हुई बरसात के कारण जिले में अभी तक बुवाई भी नहीं हो पाई जबकि जिन किसानों ने थोडी बहुत बुवाई की थी उनके खेतों में भी अनाज जलने के कगार पर था। बरसात के बाद किसानों ने शहर जाकर यूरिया-डीएपी आदि खरीदकर खेतों में छिड.काव किया। खेतों में बाजरे की फसल के लिए ये बरसात उपयोगी है।
अधिकारियों ने किया अवलोकन-
बरसात के बाद एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम श्वेता कोचर, सभापति विजय कुमार शर्मा सहित अधिकारियों ने शहर के निचले हिस्सों में भरे पानी का जायजा लिया। गाजसर गेनाणी, जौहरी सागर आदि क्षेत्रों में भरे पानी की निकासी के लिए उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए व आमजन से सावधानी बरतने को कहा।
पुराना रामगढिया दरवाजा दिखा-
बरसात के बाद पानी से खुदे सीवरेज चेंबर में शहर में बरसों पहले जमींदोज हो चुका रामगिढया दरवाजा फिर से दिखाई दे गया। बरसों पहले शहर से बाहर निकलने की सीमा को रामगढिया दरवाजा के तौर पर जाना जाता था। यहां एक पुराना दरवाजा भी बना हुआ था लेकिन समय के साथ ये दरवाजा मिटटी के भराव में समा गया था।