Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -कस्बे में रविवार रात्रि को दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वाधान में होने वाली रामायण सत्संग विश्रामगृह पर दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर कैलाश गर्ग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुधीर गुप्ता, पवन शर्मा, हेमंत वर्मा, राजेश नालपुरिया ,प्रदीप झुनझुनवाला, जगदीश गुप्ता, पंकज ,हितेश, नितेश गुप्ता, मुकेश सोनी,फिरोज खान, सोनू सोनी, सुरेश सोनी,  अरुण सोनी ,संतोष सोनी, योगेश शर्मा विनोद शर्मा, राहुल अग्रवाल,जयराम सिंधी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरनव सोनी ने जानकारी दी कि दुर्गा पूजा में माता की अखंड ज्योती,छप्पन भोग, सप्तमी को विशेष भोग, जागरण, बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोजाना प्रसाद वितरण,विसर्जन पूजा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।