खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ ।
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने वेतन वृद्धि
रोकने के आदेशों को वापस लेने की मांगको लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन
एसडीएम के पीए दिया। रमेश गढ़वाल और विकास कुमार के नेतृत्व में
व्यख्याताओ ने बताया की सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ अपने आप को
कर्मचारी हितेषी बताने वाली सरकार अल्पवेतन भोगी कर्मचारी के साथ अन्याय कर
रही है। रमेश गढ़वाल ने बताया की 2013 में गहलोत सरकार ने अल्पवेतन भोगी
कर्मचरियो के वेतन में बढ़ोतरी करते हुए उनका तीन प्रतिसत वार्षिक वेतन
वृद्धि निर्धारित की थी। गढ़वाल ने कहा की वर्तमान सरकार ने अब उस वेतन
वृद्धि को रोकने के आदेश निकल दिए है जो अल्प वेतन भोगी कार्मिको के हकों
का कुठारघात है। इस मौके पर मनीष कुमार ,घनश्याम ,शुभाष गुप्ता ,बलवान
काजला ,रविंद्र मीणा ,सुरेश कुमार सहित अन्य व्याख्याता मौजूद थे।
