Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दो धंटे तक नहीं हुआ बसों का संचालन

खबर -  जयनारायण बिस्सा
रोडवेज कर्मचारियों ने 1 बजे से 3 बजे तक किया कार्य बहिष्कार: वर्कशाप, कार्यालय व बुकिंग हुए सूने:
बीकानेर।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के राज्य व्यापी आव्हान पर बीकानेर आगार के रोडवेज  कर्मियों ने दो घंटे का  कार्य बहिष्कार किया । वर्कशाप, कार्यालय ओैर बुकिंग के कर्मचारी अपना अपना कार्य छोडक़र नारे लगाते हुए केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर एकत्रित हुए और  राज्य सरकार की रोडवेज विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की । दो धंटे तक वर्कशाप, कार्यालय व बुकिंगें में कार्य पूरी तरह से ठप्प रहा । इस  दौरान प्रस्थान होने वाली बसों का संचालन भी नहीं हुआ ।  वरिष्ठ महिलाकर्मी श्रीमति अणदूदेवी की अध्यक्षता में बस स्टैण्ड पर हुई आम सभा को सम्बोधित करते हुए संयुक्त  मोर्चे के नेता एवं एटक के प्रदेश उपमहासचिव रामेश्वर शर्मा ने माननीय वन्सुधराराजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा सता संभालते ही रोडवेज पर शुरु किये गये हमलों का  सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए बताया कि सरकार ने नई भर्ती व बसों की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया । रोडवेज के एकाधिकार वाले राष्ट्रीयकृत मार्गो पर रोडवेज का एकाधिकार  समाप्त कर लोकपरिवहन के नाम पर 1500 से अघिक निजी बसों को परमिट जारी कर दिये । रोडवेज के बस स्टैण्डों को छीनने के लिए बस अड्डा प्राधिकरण का गठन किया  और लोक परिवहन की निजी बसों को रोडवेज बस स्टैण्डों से चलाने के आदेश जारी कर दिये ।  नइ्र्र भर्ती पर प्रतिबंध के कारण रोडवेज के कर्मचारियों की कमी होजाने से  वर्तमान में कार्यरत तकनीकि और चालक-परिचालकों पर काम का बोझ बढ गया ।  अवैध वाहनों पर रोक नहीं लगाने और लोक परिवहन को परमिट जारी होने से रोडवेज  बसों के यात्रीभार में भारी गिरावट होने से रोडवेज की आय को नुकसान होने से रोडवेज कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन का भुगतान मिलना दूभर हो गया । 2013 के बाद  सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृति परिलाभों का भुगतान नहीं किया जा रहा है । इन परिस्थितियों के खिलाफ  रोडवेज के श्रमिक संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बना कर सरकार  के खिलाफ लगातार संधर्ष किया । जिसकी परिणीति गत 6 अक्टूबर 16 को राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार के रुप में चक्का जाम में हुई । इस समय सरकार ने संयुक्त मोर्चे के साथ  वार्ता में रोडवेज कर्मचारियों प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन व पेंशन देने, सेवानिवृत कर्मचारियों के बकाया भुगतान सुनिश्चित करने, लोकपरिवहन बसों सहित सभी प्रक ार की निजी बसों को रोडवेज बस स्टैण्ड से 2 से 3 दूर से संचालित करने, नई भर्ती एवं नई बसों को खरीदने की अनुमति देने निर्णय हुआ था लेकिन सरकार ने इन निर्णयों को  लागू करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया और रोडवेज व रोडवेज कर्मचारियों के हालात और भी बदतर हो गये ऐसे में संयुक्त मोर्चे द्वारा राज्य व्यापी आंदोलन का कार्यक्रम  घोषित किया है जिसके अन्तर्गत आज पूरे प्रदेश में 1 से 3 बजे तक दो धंटे तक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है । उन्होने संयुक्त मोर्चे के कार्यक्रमों को एकताबद्ध होकर पूरी  मुस्तैदी के साथ लागू करने का आव्हान किया । रिटायर्ड एम्पलाईज यूनियन के प्रदेश सचिव हनुमन्त मेहरा ने संयुक्त मोर्चे के 9 सूची मांग पत्र के बारे मे जानकारी दी । सीटू के  प्रदेश मंत्री मोहरसिंह ने कहा कि आज की परिस्थितियों में रोडवेज के अस्तित्व और हमारे रोजगार को बचाने के लिए हमारे सामने लगातार सशक्त संधर्ष के अलावा कोई रास्ता  नहीं है । मीटींग को एटक के प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह, किसनंिसंह चौहान, मोहम्मद साबिर, सुलेमान खां, भूपेन्द्रसिंह, जाहिद हुसैन, विजयमोदी, श्रीमति सुमित्रा, श्रीमति  चरणजीतकौर, श्रीमति सर्वजीतकौर, न्यामुतुल हक, नरेन्द्र चावला, सीटू के जीवराजसिंह, धर्मचंद लाम्बा एवं इंटक के नारायण पारीक ने भी सभा को सम्बोधित किया । अंत  में श्रीमति अणदूदेवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया । सभा का संचालन रिटायर्ड एम्पलाईज यूनियन के सचिव गिरधारीलाल ने किया । अंत में सभा में एकत्रित कर्मचारियों  ने नारे लगाते हुए बस स्टेैण्ड परिसर  में चक्कर लगाकर कार्यक्रम का समापन किया ।