खबर - जगत जोशी
रावतसर:- स्थानीय पंचायत समिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्य जन शिविर में गुरूवार को बड़ी संख्या में विशेष योग्य जन आॅन लाईन पंजियन एवं चिन्हीकरण करवाने सुबह 9 बजे ही पहुंचने शुरू हो गये। लगभग 11 बजे तक पंचायत समिति में एक-दो कर्मचारी ही पहुंचे थे। तब तक इनको यही कहा जाता रहा कि पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र पर विशेष योग्य जन के पंजियन का कोई शिविर नहीं है। शिविर तो ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों पर ही आयोजित हो रहे हैं। लेकिन इनकी संख्या बढ़ती देख पंचायत समिति को यह शिविर आयोजित करना पड़ा। इस पंजियन शिविर का लाभ लेने पहुंचने वालों का सिलसिला कार्यालय समय तक बना रहा। उप जिला कलक्टर के निर्देश पर शुरू होने वाले इस शिविर के प्रारम्भ में यह भी कहा गया कि यह शिविर मात्र ग्रामीण क्षे़त्रों के लोगों के लिए ही है। लेकिन शिविर में पहुंचने वाले शहरी क्षेत्र के विशेष योग्य जनों को भी इसका लाभ दिया गया।
सुबह यहां से लौटने वाले विशेष योग्यजनों ने अपना दुखड़ा उप जिला कलक्टर के आगे रोते हुए सुनाया कि उन्हें और किसी ने तो नहीं लेकिन आंगनगाड़ी कर्मचारियों ने ऐसा शिविर आयोजित होने की बात कही थी। तब प्रशासन ने मुस्तैदी बरतते हुए आई टी केन्द्र प्रभारी आशीष सिहाग से दूरभाष पर सम्पर्क कायम कर निर्देशित किया कि आपके कार्यालय से कोई भी विशेष योग्य जन निराश नहीं लौटना चाहिए। तब यहां इनका पंजियन शुरू हुआ। सायं तक 60 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला। यह पंजियन प्रत्येक विशेष योग्य जन को चाहे उसके पास पहले से निःशक्तता प्रमाण पत्र बना हुआ है को भी करवाना अनिवार्य है। पंजियन के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र व निःशक्तता प्रमाण पत्र यदि पहले से बना हुआ है आदि दस्तावेज प्राप्त किये गये। पंजियन के लिए आवश्यक जानकारी नाम,पता, पिता का नाम, भामाशाह कार्ड नम्बर, आधार कार्ड नम्बर व पेंशन भुगतान आदेश आदि आवश्यक जानकारी भी सबकी जुटाई गई।
प्रोग्रामर आशीष सिहाग ने बताया कि यह पंजियन व चिन्हीकरण किसी भी ई-मित्र पर निःशुल्क 24 सितम्बर तक करवाया जा सकता है। प्रत्येक ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर भी यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। यह कार्य कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय समय में कभी भी करवाया जा सकता है। आवेदक स्वयं भी अपने कम्प्यूटर अथवा मोबाइल से यह कार्य कर सकता है। इस पंजियन एवं चिन्हीकरण में भामाशाह व आधार की अनिवार्यता है। विशेष योग्य जनों की सुविधाओं के लिए निःशक्तता प्रमाणीकरण 25 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक की अवधि के दौरान विधानसभा वार शिविर आयोजित किये जायेंगे। 13 दिसम्बर 2017 से 31 मार्च 2018 के दौरान कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण वितरण के शिविर जिला स्तर पर आयोजित किये जायेंगे।