खबर - जगत जोशी
रावतसर:-- जिला मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गुरूवार को कस्बे के विभिन्न मिष्ठान भण्डारो पर पहुचकर सैम्पल भरने की कार्यवाही की गयी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीराम वर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन के त्यौहार को देखते हुए घातक रंगो व मिलावटी मिठाईयो की बिक्री की रोकथाम के लिए विभाग के निर्देशानुसार कस्बे मे कई स्थानो पर कार्यवाही की गयी जिसमे भगत सिंह चैक स्थित श्री महावीर मिष्ठान भण्डार पर मावे से निर्मित मिठाई के सैम्पल लिये गये । इस मौके मिष्ठान भण्डार संचालक के पास मिठाई बनाने व बेचने बाबत लाईसेंस की अवधि समाप्त हो जाने पर नया लाईसेंस बनाने के लिए कहा गया। वही न्यू श्री जोधपूर मिष्ठान भण्डार पर से मैदे का सैम्पल लिया गया। इसके अलावा वार्ड 24 स्थित लक्की डेयरी से दुध का सैम्पल लिया गया। उन्होने बताया कि मिलावटी मिठाईयो व दुध पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। मिलावट करने वालो को बख्शा नही जायेगा। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर उनके साथ चालक हरिराम व लेब सहायक हरी बल्लभ भी मौजूद थे।
