Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सम्मेलन के लिये किया जनसंपर्क

खबर - जयनारायण बिस्सा
बीकानेर
राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ बीकानेर एवं राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बीकानेर एकीकृत  के तत्वाधान में 17 अगस्त को आयोजित होने  वाले विशाल जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संयोजक जयगोपाल जोशी के नेतृत्व में पीएचईडी के कर्मचारी नेताओं ने बीकानेर शहर के उपखण्ड कार्यालय प्रथम एवं  उपखण्ड कार्यालय द्वितीय में कर्मचारियों व अधिकारियों से मिलकर जनसम्पर्क किया और सभी को प्रस्तावित सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निवेदन किया। संयोजक  जयगोपाल जोशी ने बताया कि कर्मचारियों ने काफी उत्साह से हमें विश्वास दिलाया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जोशी ने कहा कि बीकानेर में  आजादी के बाद पहली बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों का इतना विशाल सम्मेलन होने जा रहा है और सभी का अपेक्षा से ज्यादा सहयोग प्राप्त हो रहा है।  जोशी ने कर्मचारियों को बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता हिस्सा लेंगे और यहां खुले मंच पर कर्मचारियों की समस्त समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी  और सरकार से दो दो हाथ करने की आगे की रणनीति बनाई जाएगी। आज इस जनसम्पर्क में जोशी के साथ तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर पवंार, ड्राफ्टमैन  एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र स्वामी, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, कर्मचारी नेता ओम कोटनीश, लियाकत अली, नंदकिशोर रंगा, ओम प्रकाश  पुरोहित, अखेचंद मारू, बालकिसन गहलोत, विकास दुबे सहित कईं कर्मचारी नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।