Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सड़क हादसे का मामला दर्ज

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । हरियाणा निवासी एक व्यक्ति ने स्कूल बस चालक के खिलाफ उसके भाई को टक्कर मार कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है। हैड कांस्टेबल राजेश जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा के सिवानी थाना क्षेत्र के कालोद गुड्डा निवासी जयसिंह जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई महावीर टोल बूथ के पास एक होटल पर कार्य करता है। 12 जुलाई को वह होटल के पास सड़क किनारे खड़ा था इसी दौरान कस्बे की ही एक निजी स्कूल के बस चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसके भाई के टक्कर मार दी जिसमे वह घायल हो गया। जांगिड़ ने बताया की जयसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।