खबर - जगत जोशी
रावतसर:- रोड़वेज कर्मीयो ने बकाया वेतन व पेंशन की मांग को लेकर मंगलवार दो घण्टे तक के लिए कार्य का बहिष्कार कर रोड़वेज यातायात सेवा ठप रखी । राजस्थान रोड़वेज के श्रमिक संगठनो के सयुक्त मोर्चे के तत्वाधान मे जारी प्रेस नोट मे बताया गया है कि मई 17 का वेतन रोड़वेज की 46 ईकाईयो मे भुगतान नही करने, जून 17 के वेतन व पेशन का भुगतान किसी भी ईकाई मे नही करने जैसे गम्भीर मुददो पर गहनता से विचार कर मौर्चे द्वारा निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई तक बकाया वेतन व पेंशन का भुगतान नही करने पर एक अगस्त को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान किसी भी रोड़वेज की बस को बस अडडे से बाहर नही जाने दिया गया। ज्ञापन मे बताया गया है कि सरकार द्वारा बकाया वेतन व पेंशन का भुगतान अविलम्ब करने की मांग की गयी है। इस मौके पर औम प्रकाश, महावीर प्रसाद, भूरासिंह,सुरेश कुमार, राजेन्द्र कुमार सहित अनेको रोडवेज कर्मी मौजूद थे। - Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
