खबर - पवन शर्मा
तीन महिलाओ समेत आठ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज
सूरजगढ़। कस्बे
के वार्ड 18 की एक महिला ने तीन महिलाओ समेत आठ लोगो के खिलाफ चिटफंड
कम्पनी के जरिये साढ़े तीन लाख रूपये की ठगी करने का मामला थाने में कराया
है। पुलिस ने बताया की कस्बे के वार्ड 18 की कलावती पत्नी रोतान कुम्हार ने
इस्तगासे के जरिये मामला दर्ज कराते हुए बताया कि कोलकाता निवासी विभाष
चक्रवती ,अनुपमा सिंह ,सीमा मिश्रा ,आलोरा चक्रवती ,गौतम दास ,दलीप वर्मा
,विधासागर और नागौर निवासी जगदीश ने 2013 में मिलकर कस्बे में डीओसी
हाऊसिंग डीबीकोन लिमिटेड के नाम से एक कंपनी खोली। कलावती ने बताया की
आरोपियों ने उसे हर माह सात हजार एक सौ 92 रूपये की मासिक किश्त मिलने का
प्रलोभन देकर उससे पांच लाख 25 हजार दस रूपये ले लिए और 84 क्रेडिट वाउचर
दे दिए जिनसे उसे एक लाख 72 हजार रूपये प्राप्त हुए बाद आरोपी कंपनी बंद कर
फरार हो गए। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कर उसकी जाँच शुरू कर दी है।
