Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्याम बाबा की तृतीय विशाल पदयात्रा चार को

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
श्री श्याम सेवा विकास समिति मुंडरू के तत्वाधान में शुक्रवार 4 अगस्त को बाबा श्याम की तृतीय विशाल निशान पदयात्रा निकाली जायेगी। आयोजन समिति के मोहन जोशी ने बताया कि पदयात्रा शुक्रवार को त्रिवेणी धाम से सुबह रवाना होकर शाम को मुंडरू धाम पहुंचेगी। जोसी के अनुसार बाबा श्याम की श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की बारस को पिछले 2 साल से निशान पदयात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष तृतीय विशाल निशान पद यात्रा को लेकर विकास समिति की ओर से तैयारी की जा रही है जिसमें ग्राम के सभी मुख्य मार्गों पर लाइट लगाई जा रही है और धर्मशाला की सफाई करके बैठने की उचित व्यवस्था की गई। भक्त धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया कि यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अजीतगढ़,दिवराला,लिसाडिया सहित कई जगह पर भोजन तथा ठहरने की व्यवस्थाएं की जायेगीं। यात्रा में हजारों की संख्या की भक्तगण मौजूद रहेगें।