खबर - जगत जोशी
रावतसर:- स्थानीय पुलिस थाने मे विभिन्न मामलो मे जब्त किये गये जिप्सम बुधवार कोे निलामी होने से पहले ही निलामी निरस्त करनी पड़ी। इस मौके पर निलामी के लिए पहुचे जिप्सम विभाग के सहायक जिप्सम अधिकारी छगन लाल ने बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस थाने मे पड़े लगभग 250 टन जिप्सम की अदालत के आदेशानुसार निलामी की जानी थी लेकिन बोली दाताओ द्वारा जिप्सम के दाम सुन कर बोली लगाने से मना कर दिया। बोलीदाताओ ने बताया कि जिप्सम विभाग ने पुलिस थाने मे जब्त जिप्सम की बोली 650 रूप्ये प्रति क्विंटल के हिसाब से शुरू करनी चाही थी लेकिन पुलिस थाने मे पडे़ जिप्सम काफी पुराना होने के कारण विभाग द्वारा तय किये गये रेट काफी ज्यादा होने के कारण बोली नही लगायी गयी। स्थानीय पुलिस थाने मे मालाखाना प्रभारी जसंवत सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 से 2016 तक विभिन्न मामलो मे जब्त शुदा अवेध जिप्सम का अदालत मे फैसला होने के बाद अदालत ने उक्त जिप्सम को निलाम करने के आदेश जारी कर दिये थे। जिस पर जिप्सम विभाग को लिखकर निलामी करने को कहा गया था। बुधवार को निलामी के लिए गठीत टीम मे सहायक जिप्सम अधिकारी छगन लाल, जेईएन मगना राम मिर्धा, बजरंग ंिसह , तहसीलदार के प्रतिनिधी नायब तहसीलदार पल्लू जगदीश प्रसाद, उपकोषाधिकारी सुशिल शर्मा, थाना प्रभारी विजय सिंह व माला खाना प्रभारी जसंवतं सिहं मौजूद थे।
