Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुलिस की प्राथमिकता होगी कि आम जनता में पुलिस का विश्वास कायम हो - अजीत सिंह

जयपुर । नव पदस्थापित महानिदेशक पुलिस  अजीत सिंह, आईपीएस ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर लेकर महानिदेशक पुलिस का कार्यभार  विधिवत रूप से संभाल लिया है। इस मौके पर  सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए बताया कि वे पुलिस की कार्यशैली ऎसी बनाना चाहते हैं जिससे कि पुलिस का आम जनता में विश्वास कायम हो सके। उन्होंने बताया कि विश्वास कायम होने के बाद अपराधियों के खिलाफ जनता खुद पुलिस के लिये मुखबरी करने की हिम्मत करेगी। इससे जहां अपराध कम होंगे वहीं अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा।  उन्होंने कहा कि पुलिस व पब्लिक के मध्य संवाद बना रहना चाहिये। पब्लिक से मिली सूचना से ही पुलिस सफल होती है। थाना स्तर पर सीएलजी बनाई हुई है फिर भी थाना पुलिस के पुलिसकर्मियों को चाहिये की वे अधिक से अधिक पब्लिक से जुडे़ं और लोगों से अपना व्यवहार इतना मधुर बनाए कि जनता को उस पर विश्वास हो।  सिंह ने साइबर क्राइम को इंटरनेशनल चुनौती बताते हुए कहा कि विदेशों में तो अंडरवल्र्ड में ऎसी ऑन लाइन अनेक कम्पनियां है, जहां से हथियारों की ऑन लाइन शापिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां अभी ऎसी चुनौतियां नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को तत्काल न्याय तथा असहाय गरीब एवं दलितों के अलावा महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। महानिदेशक पुलिस ने सडक दुर्घटनाओं एवं अन्य कारणों से होने वाली मृत्यु दर को कम करने की हिमायत करते हुए बताया कि सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस द्वारा अथक प्रयास किये जा रहे है, लेकिन आम जनता के जागरूक हुए बिना इनका कम होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिये शहर में नाकाबंदी करना मुश्किल होता है इससे आमजन को काफी असुविधा होती है। इसके लिये नये तरीके इजाद कर शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी को मजबूत बनाया जायेगा। सिंह ने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिये अनुसंधान अधिकारी को जिम्मेदार बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि साईबर क्राईम के अपराधों से निपटने के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाये जायेंगे, ट्रेनिंग को और कारगर बनाया जायेगा। उन्हाेंने कहा कि हमारी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, सुरक्षा बनाये रखने की है, जिसके लिए हम कटिबद्ध है।