Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

योग एवं पौधारोपण का बताया महत्व

खबर - नरेंद्र स्वामी
पेंशनर समाज ने किया कार्यक्रम आयोजित
सिंघाना.
कस्बे के माकड़ों रोड़़ स्थित माता श्रवणी इंटरनेशनल स्कूल में पेंशनर समाज बुहाना ने कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को मौसमी बिमारियों को देखते हुए योग व पौधारोपण का महत्व समझाया। इस दौरान डॉ. मनोज गुप्ता व डॉ. रविराम ने बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बिमारियों से योग के माध्यम से बचने के उपाय बताए व योग के बारे में समझाया वहीं पेंशनर समाज के बुहाना अध्यक्ष ओपी बलवदा ने पौधारोपण एव पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। इस मौके पर निदेशक बिशनाराम चौधरी, बीके शर्मा सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद था।