खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।
चिड़ावा रोड पर झुप्पा स्टेंड के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक
युवक की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया। एचएम सुरेश कुमार ने बताया की
वार्ड 12 निवासी रवि नायक और वार्ड 2 का अनिल नायक बाइक पर सवार होकर
चिड़ावा से सूरजगढ़ आ रहे थे इसी दौरान झुप्पा बस स्टैंड के पास एक मवेशी से
उनकी बाइक टकरा गई जिसमें वो दोनों घायल हो गए। घायलों को जीवन ज्योति
रक्षा समिति के सदस्य अशोक जांगिड़ ने समिति की एम्बुलेंस से इलाज के लिए
चिड़ावा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने अनिल की
गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में रैफर कर
दिया। इसी दौरान झुंझुनू पहुँचने से पूर्व ही अनिल की मौत हो गई। सुरेश
कुमार ने बताया की मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर
दिया है।
