Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शेखावाटी के प्रसिद्ध बदराना पशु मेले में पशु आने शुरू

नवलगढ़. कस्बे के बदराना जोहड़े में लगने वाला बदराना पशु मेला गुरुवार से शुरू हो गया। ये मेला शेखावाटी का प्रसिद्ध पशु मेला है। मेला शुरू होने के साथ ही मेला स्थल पर पशुओं का आना भी शुरू हो चुका है। वहीं मेला परिसर में दुकाने भी सजने लगी हैं।  आयोजक प्रताप पूनिया ने बताया कि मेले में इस बार बिजली पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही मेले में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे ,और पहली बार इस मेले में हास्य कवी सम्मलेन भी आयोजित होगा। इस  मेले में राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से पशु व्यापारी आते हैं।