खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।
नारी शिक्षा के बल पर ही एक देश व समाज का उत्थान होता है ,या यो कहे तो
शिक्षित नारी ही एक मजबूत समाज के निर्माण का आधार होती है उक्त कथन टैगोर
शिक्षण संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर दिक्षा अहलावत ने शनिवार को कस्बे के
ज्ञान कुञ्ज कॉलेज में आयोजित मिस्टर व मिस फ्रेसर कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि के रूप में कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिक्षा अहलावत ने कहा
की बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए समाज में जागरूकता
लाने की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर
स्कूल प्राचार्य पुष्पा रोहिला ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
थानाधिकारी कमलेश चौधरी , रणजीत बुडानिया ,और रामनिवास बिलोटिया मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप
प्रज्ज्वलन के साथ किया। संस्था सचिव डॉ महावीर सिंह और कार्यवाहक
प्राचार्य सूरजमल सिंघल के नेतृत्व में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत
किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा वर्ग में मिस फ्रेशर पारुल चुनी गई
वही सिवनी प्रथम रनरअप रही। छात्र वर्ग में दशरथ सिंह को मिस्टर फ्रेशर और
रविकांत प्रथम रनरअप रहे। कार्यक्रम के दौरान विधार्थियो ने सांस्कृतिक व
रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा और सुनील
कुमार ने किया। इस मौके पर पालिका के सहवृत सदस्य राजेंद्र सौंकरिया ,भाजपा
मंडलध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ,संदीप शर्मा ,संतोष कुमावत ,अनिल बिलोटिया
,संजय स्वामी ,उम्मेदसिंह सहित कॉलेज के स्टाफ के सदस्य और विधार्थी मौजूद
थे।
