Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जुड्डो में प्रथम रही छात्राओं को किया सम्मानित

खबर - नरेंद्र स्वामी
सिंघाना.
छात्रा वर्ग में आयोजित 62वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय जुड्डो प्र्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं का स्थानीय विद्यालय में सरपंच सुरेन्द्र जाखड़ व स्कूल स्टॉफ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। स्कूल प्राचार्या नीति कुमारी ने बताया की स्कूल की छात्राओं ने जुड्डो में विजेता रहकर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। वहीं स्कूल की पलक, एकता, सपना ने राज्य स्तर पर चयनित होकर गांव का मान बढ़ाया है।