Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बीकानेर के लोगों का दो सौ के नये नोट का इंतजार

बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। जिलेवासियों को बैंक से अभी नए दो सौ रुपए के नोट के लिए इंतजार करना होगा। तकनीकी अड़चनों की वजह से आने में समय लग रहा है। इसी माह से दो सौ रुपए के नए नोट मिलने की संभावना है।  नए 200 रुपए के नोट को प्रचलन में आए करीब दो सप्ताह का समय हो गया है, लेकिन अभी बीकानेर जिले में रिजर्व बैंक ने नए नोट नहीं भेजे हैं। सूत्रों के अनुसार जिले के जितने भी एटीएम हैं, उनमें 200 रुपए के साइज के नोट की प्लेट नहीं है। इसके चलते एटीएम से 200 रुपए का नोट निकलना संभव नहीं है। गौरतलब है कि सरकार ने जब दो हजार रुपए का नोट शुरु किया तब भी लोगों को एटीएम से नोट निकालने में दो से तीन सप्ताह तक इंतजार करना पड़ा था। बैंकों ने एटीएम में दो हजार रुपए की साइज की प्लेट लगाने के बाद नोट मिलना शुरु हुआ था। इसी प्रकार बैंकों में कैश जमा कराने की रसीद में भी 200 रुपए के नोट का कोई उल्लेख नहीं है। साथ ही बैंक के कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम में इसका उल्लेख नहीं है। सूत्रों का कहना है कि सब चीजों को व्यवस्थित करने का कार्य शुरु हो गया है, लेकिन अभी जिले की बैंकों में नए दो सौ रुपए का नोट आने में दो से तीन सप्ताह तक का समय लगने की संभावना है। सूत्रों केे अनुसार जयपुर सहित बड़े शहरों में तो बैंकों में नए दो सौ रुपए के नोट मिलना शुरू हो गए है, लेकिन बीकानेर के लोगों को अभी इंतजार करना होगा।