Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विधायक शुभकरण चौधरी ने हरि झंडी दिखाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के रथ को किया रवाना

 खबर - विकास कनवा                     
पालिकाध्यक्ष पुष्पा सैनी व ईओं अनीता खीचड़ ने बांटे कैरी बेग व डस्टबीन
उदयपुरवाटी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को नगरपालिका कार्यालय में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत कस्बे में निवास कर रहे पुरूषों व महिलाओं को पॉलीथीन के प्रयोग से बचने के लिए कैरी बैग वितरित किये तथा सड़क पर कचरा नही डालने की बात समझाते हुए डस्टबीन वितरित किये। कस्बे की महिलाओं में स्वच्छता अभियान को लेकर काफी उत्साह था, सभी महिलाओं को पता चला कि नगरपालिका में कैरीबेग व डस्टबीन वितरित किये जा रहे है तो महिलाएं अपने घर का  जरूरी काम छोड़कर पालिका में नि:शुल्क बांटे जा रहे कैरीबेग व डस्टबीन लेकर गई तथा साथ ही कचरे को कचरा पात्र में एकत्रित करने के बाद में ऑटो ट्रीपर में डालने की बात पर सहमती जताई। नगरपालिका प्रत्येक वार्ड में डोर टु डोर कैरी बेग व डस्टबीन वितरित करेंगी। विधायक शुभकरण चौधरी ने सभी लोगों को कैरीबेग व डस्टबीन वितरित किये तथा स्वच्छाता ही सेवा अभियान के रथ को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक शुभकरण चौधरी ,पालिकरध्यक्ष पुष्पा सैनी, उपाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, पूर्व पार्षद भोमाराम सैनी, पूर्व पार्षद दौलत राम सैनी, ईओ अनीता खींचड़ आदि ने कैरी बेग का विमोचन किया। इस दौरान पालिका जेईएन सहदेव सब्बल, एसआई मदनलाल सैनी,कनिष्ठ लिपिक रामरक्षपाल सैनी,भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष गिद्वाराम सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष झाबरमल सैनी, पवन अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र मारवाल, पार्षद ओनाड़सिंह सैनी, बंसीधर राठी, रोहिताश सैन, पार्षद प्रतिनिधी गोपाल मीणा आदि मौजूद थे।