Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्वच्छ भारत सेवा अभियान का आगाज

खबर -पवन शर्मा
स्वच्छ भारत सेवा अभियान का आगाज 
सूरजगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने में अपनी सक्रीय भागीदारी जताने के उद्देश्य से सरकार की ओर से 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के रथ को शनिवार को नगरपालिका चौक से पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पालिका के एसआई शिवनंदन शर्मा ने बताया की स्वच्छ्ता पखवाड़े के तहत चलने वाले इस अभियान रथ के जरिये नगरपालिका क्षेत्र की जनता को सफाई  महत्व पर जानकारी देते हुए उन्हें पालिका द्वारा चलाये जा रहे कचरा संग्रहण वाहनों में कचरा डालने के लिए जागरूक किया जायेगा। शर्मा ने बताया की स्वच्छता सेवा रथ कस्बे के हर वार्डो में दौरा कर स्वच्छता के प्रति लोगो जागरूक करेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व सहवृत सदस्य नरेश वर्मा ,पार्षद राकेश नांदवाला ,पार्षद रुकमानंद सैनी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ,संतोष कुमावत ,रवि कुमार ,मुकेश कुमार ,राजू सैनी ,अर्जुन सैनी ,महेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।