Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवलगढ़ के राणीसती मंदिर में हुआ सामूहिक संगीतमय अमृत वाणी पाठ

नवलगढ़ -अमृत वाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार 3 सितंबर को चूणाचौक स्थित राणीशक्ति मंदिर प्रातः 7 से 8 बजे तक सामूहिक संगीतमय अमृत वाणी पाठ किया गया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात हनुमान चालिसा, अमृत वाणी पाठ, रामधुन व श्रीराम स्तुति की गई। अंत मे स्थानीय कलाकारों ने भजनों की रसगंगा बहा कर भगवान को रिझाया व विश्व की मंगल कामना की। इस अवसर पर सुभाष सिंह कछावा, संजय सिंगड़ोदिया, श्याम सुंदर मोदी, पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, कैलाश बिरोलिया, सुभाष टेलर, कृष्णकांत डीडवानिया, मुरली मनोहर चोबदार, पवनसिंह कछावा, सांवरमल बारी, विक्रमसिंह मझाऊ, सुरेंद्र त्रिवेदी, रोशनलाल खेतान, रामचंद्र कुमावत, श्याम सुंदर सेकसरिया, चंडीप्रसाद कौशिक, अरविंद आसीवाल, नरोत्तम शर्मा व राम मोहन सेकसरिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।