Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राज्य कर्मचारियों के बराबर दर्जा देने की मांग

खबर - पवन शर्मा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन 
सूरजगढ़ ।  आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत महिला कार्मिको द्वारा राज्य सरकार के कार्मिको के बराबर दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर किया जा रहा विरोध सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिकाएं और आशा सहयोगिनियों ने कार्य का बहिष्कार कर अपना विरोध जताया।  इसको लेकर आंगनबाड़ी कार्मिको ने उन्हें राज्य कर्मचारियों के बराबर दर्जा देने ,सभी राजकीय अवकाश देने ,सभी छुटिया देने और उन्हें उनके कार्यो के अनुरूप  मानदेय देने की मांग को लेकर मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम रामकिशन मीणा को दिया। ज्ञापन के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्मिको ने चेतावनी देते हुए कहा की जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक वह धरना जारी रखेंगी। इस मौके पर चंदा ,रतनी ,कौशल्या ,माया ,निर्मला ,वेदप्रिया ,प्रमिला ,शकुंतला ,फूलवंती ,सरोज सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका और आशा सहयोगिनी मौजूद थी।