Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिवेर थाना प्रभारी व अधीनस्थ कुआंथल पुलिस चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग

खबर - राजकुमार चोटिया
सुजानगढ़ -
पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर राजसमंद जिले के दिवेर थाना प्रभारी व अधीनस्थ कुआंथल पुलिस चौकी प्रभारी पर शराब माफिया को शह देने तथा निर्दोषों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर परेशान करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में अवैद्य नशे के कारोबारी के अवैद्य अतिक्रमण की पंचायत में शिकायत करने एवं शिकायत के बाद पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने सहित पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत कर्ता के खिलाफ सम्बन्धित थानाधिकारी द्वारा झुठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में संगठन द्वारा राजसमंद जिले के दिवेर थाना प्रभारी व अधीनस्थ कुआंथल पुलिस चौकी प्रभारी व दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने, प्रकरण की जांच स्वतंत्र जांच एजेन्सी से करवाने, पीडि़त परिवार के चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा दिलवाने की मांग की गई है।