Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शौचालयों की मरम्मत की मांग

खबर - पवन दाधीच
नवलगढ़ -
जाट महासभा नवलगढ़ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद भामू ने पंचायत समिति प्रशासन को पत्र लिखकर पंचायत समिति के पास पूर्व रोड़वेज बस स्टेंड के पास बने शौचालयों की मरम्मत की मांग की है। भामू ने पंचायत समिति को लिखे पत्र में बताया कि ये शौचालय पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शीशराम ओला के कोटे से पूर्व प्रतिभा सिंह के प्रयासों से बने थे। मगर क्षेत्र के विधायक एवं सांसद अब तक इनकी मरम्मत तक भी नहीं करवा सके। भामू ने पत्र में बताया कि नवलगढ़ पंचायत समिति के पास एवं घूमचक्कर के इलाके में अन्य स्थान पर भी सुविधा घर नहीं होने से इलाके के दुकानदारों एवं राहगीरों को परेशानी होने लगी है। भामू ने पंचायत समिति प्रशासन से इन शौचालयों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।